Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: इथेनॉल पॉलिसी पर हुआ विचार मंथन, प्रदेश हित में नीति को शीघ्र देंगे अंतिम रूप -मुख्यमंत्री

Kailash Gupta

Fri, Sep 10, 2021
Post views : 148

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गत दिवस प्रस्तावित इथेनॉल पॉलिसी पर विचार-विमर्श हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नीति अन्य राज्यों के तुलनात्मक अध्ययन के पश्चात निर्धारित की जाए। मध्यप्रदेश में मक्का, धान और गन्ना आदि से इथेनॉल निर्माण के लिए इकाइयों की स्थापना पर विचार किया जाएगा। इस क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को साकार करने के लिए प्रोत्साहनकारी प्रावधान भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति के केंद्र में प्रदेश का हित होना चाहिए। सभी बिंदुओं पर आवश्यक विचार-विमर्श के पश्चात केंद्र सरकार से संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जाएगा और केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों और केंद्रीय मंत्रियों से भी चर्चा करेंगे। बैठक में वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन