: आज से हुई चार दिवसीय शिव-पार्वती विवाह महोत्सव की शुरुआत
Kailash Gupta
Sun, Feb 23, 2025
Post views : 149
बदनावर। नगर में चार दिवसीय शिव-पार्वती विवाह महोत्सव की शुरुआत आज से हुई। आज भगवान भोलेनाथ को दूल्हा बनाकर हल्दी लगाई गई। साथ ही माता पूजन और चाक का कार्यक्रम हुआ।
आज सुबह 11 बजे पिपलेश्वर मंदिर से माता पूजन और चाक का जुलूस निकला। बैंडबाजों की धुन पर महिलाएं भक्ति गीतों पर नृत्य करती रहीं। जुलूस सोमेश्वर चौराहा, दुर्गा चौक, भेरूउखलिया तिराहा, अहिंसा चौक, मोदी चौराहा और जवाहर मार्ग से होता हुआ वापस मंदिर पहुंचा।
कल सुबह 11 बजे सरस्वती कालोनी से हल्दी का जुलूस निकलेगा। महिलाएं रास्ते में आने वाले शिवालयों में भगवान को हल्दी लगाएंगी। शाम 4 बजे पिपलेश्वर मंदिर में गणेश पूजन होगा। 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे मेहंदी और 3 बजे मंडप कार्यक्रम होगा।
महांकाल मंडल के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को शिव बारात निकलेगी। मंडल के संयोजक मनीष ठाकुर ने बताया कि बारात शाम 4 बजे बैजनाथ महादेव मंदिर से शुरू होकर पिपलेश्वर मंदिर पहुंचेगी। यहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन