Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: अवैध शराब की बिक्री बंद हो व शराब दुकान को दुसरी जगह संचालित करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

Kailash Gupta

Tue, Feb 8, 2022
Post views : 116

बदनावर। स्थानीय बड़ी चौपाटी स्थित फोरलेन पर संचालित अंग्रेजी शराब दुकान एवं नगर में बस स्टैंड व पेटलावद रोड पर आबादी क्षेत्र से देशी शराब की दुकानों का स्थान बदलने की मांग को लेकर हिंद रक्षक संघ ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र कटारे को दिया। ज्ञापन में बताया कि यह दुकाने आबादी क्षेत्र से हटाकर नगरीय क्षेत्र की सीमा से दूर की जाए। इन दुकानों के आसपास मंदिर, विद्यालय, अस्पताल व घनी आबादी क्षेत्र है। जिससे आवागमन के दौरान महिलाओं, छात्राओं एवं लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। दुकानों पर नशे में धुत लोग गाली गलौज करते हुए आते जाते हैं। इसके साथ ही फोरलेन व अन्य ढाबों पर शराब बिक्री के साथ ही ग्रामीण अंचल में यह अवैध व्यवसाय बड़े पैमाने पर चल रहा है। जिससे आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही है। ज्ञापन में यह भी बताया कि इन दुकानों को हटाने के लिए बीते वर्षों से लगातार मांग की जा रही है। किंतु इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि आगामी दिनों में इन्हें नहीं हटाया गया तो विभिन्न संगठनों को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन का वाचन ललित सकुनिया ने किया। अध्यक्ष देवाशीष वर्मा ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रितेशसिंह पंवार, गौरव जैन, ललित सकुनिया , लक्षदीप बैरागी, राजेंद्रसिंह चौहान, प्रांजल वोरा, दिलीपसिंह सोलंकी, प्रिंकेश माथुर, आकाश शर्मा कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन