Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: अमर शहीद नायब सूबेदार रविंद्र सिंह राठौर की पुण्यतिथि रविवार को पैतृक गांव पाना में मनाई जाएगी

Kailash Gupta

Sat, Jul 8, 2023
Post views : 147
खिलेड़ी। अमर शहीद नायब सूबेदार रविंद्र सिंह राठौर की पुण्यतिथि रविवार को शहीद स्मृति संस्था के तत्वावधान में पैतृक गांव में मनाई जाएगी  । शहीद स्मृति संस्था के रामकरण पटेल एवं दिनेश रघुवंशी ने बताया कि शहीद राठौर की 22 वी पुण्यतिथि पर पाना में रविवार को प्रातः 9 बजे उनकी समाधि एवं प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। स्मृति संस्था पदाधिकारी के साथ शहीद राठौर की धर्मपत्नी प्रतापकुंवर राठौर, पुत्र विश्वजीत सिंह, परिजन, सेवानिवृत्त सैनिक, जिला पत्रकार संघ, तहसील पत्रकार संघ, प्रशासनिक अधिकारी,स्थानीय पंचायत, अंचल के जनप्रतिनिधि,भाजपा, कांग्रेस सहित अनेक विभिन्न संगठन के लोग पाना पहुंचकर वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। गौरतलब है कि शहीद रविन्द्र सिंह राठौर 9 जुलाई 2001 को जम्मू कश्मीर में सुरनकोट तहसील के जंगलों में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। जानकारी गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन