: अतिवृष्टि से खराब हो रही सोयाबीन फसल का सर्वे कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने दिया ज्ञापन
Kailash Gupta
Wed, Sep 29, 2021
बदनावर। भारतीय किसान संघ द्वारा बदनावर तहसीलदार को अतिवृष्टि से खराब हो रही सोयाबीन फसल का सर्वे कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।ज्ञापन में बताया गया कि अतिवृष्टि से सोयाबीन की खड़ी फसल में अंकुरण हो रहा है एवं कटी हुई फसल सड़ चुकी है जिससे फसल का उत्पादन कम होने का अनुमान है इसलिए पटवारियों द्वारा जल्द से जल्द सर्वे कराकर बीमा कंपनी को रिपोर्ट भेजें जिससे नियमानुसार फसल बीमा का लाभ मिल सके। । ज्ञापन देते वक्त जिला अध्यक्ष हरीश पटेल खेडा,तहसील उपाध्यक्ष कालू सिंह राठौर सकतली,सुनील मोदी कानवन, भरत लाल जी मारसाहब अमोदिया, शिव प्रकाश हुड बिडवाल आदि किसान मौजूद थे।ज्ञापन का वाचन तहसील अध्यक्ष मनोहर कामदार रानीपुरा ने किया ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन