: अखिल भारतीय सुन्दरकाण्ड प्रतियोगिता को लेकर बैठक हुई संपन्न
Kailash Gupta
Sun, Dec 1, 2024
Post views : 137
बिडवाल । अखिल भारतीय सुंदरकांड प्रतियोगिता का भव्य आयोजन बदनावर तहसील के बिडवाल में 21 दिसंबर शनिवार को होना है ।
आयोजन की तैयारी को लेकर प्रथम बैठक रविवार को श्री कृष्ण गौशाला बिडवाल में आयोजित की गई जिसमें सुंदरकांड प्रतियोगिता को लेकर अनेक कार्यों का कार्य विभाजन किया गया ।
बैठक की शुरुआत गौ माता की पूजन के साथ हुआ ।
अखिल भारतीय सुंदरकांड प्रतियोगिता में देशभर की प्रसिद्ध 6 टीम शामिल होगी। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए व दुसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 15 हजार रुपए तीसरा 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा व बाकी आयोजन में भाग लेने वाली शेष टीमों का शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा अखिल भारतीय सुंदरकांड प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में निर्णायक ओमजी दासा पंचेद,रतलाम जनक रामायण,पेटलावद झाबुआ देशराज वशिष्ठ धार रहेंगे व आयोजन में श्री श्री 108 दयानंद जी महाराज(दाडकी वाले बाबा) पीपलखूट विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे वही आयोजन स्थल का चयन आगामी बैठक में किया जावेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन