: निर्विकल्प कुक्षी ही जिला बनाया जाए, अन्य निर्णय क्षेत्र को बर्दाश्त नहीं
Kailash Gupta
Wed, Nov 13, 2024
Post views : 206
बरसो से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुक्षी को जिला बनाने हेतु संघर्षरत।
जिला बड़वानी एवं संभावित निमाड़ संभाग में कुक्षी को मिलाने की मीडिया रिपोर्ट से जनता नाराज़।
[caption id="attachment_6419" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption]
कुक्षी।मध्यप्रदेश के बड़े जिलों में शुमार धार के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की बड़ी तहसील कुक्षी को जिला बनाने की मांग हम बरसो से करते हुए संघर्षरत है। जबकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुक्षी को बड़वानी जिला एवं संभावित निमाड़ संभाग में शामिल करने की कवायद है। जो कि, आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के कुक्षी को जिला नहीं बनाते है, तो सीधे सीधे उपेक्षा होगी। जिसे क्षेत्र की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
उक्त विचार आंदोलन प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार "जनादेश सरकार" ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि, वर्तमान में कुक्षी का जिला धार की दूरी 110 ओर संभाग इंदौर की दूरी 165 है और इसी रूट में राजधानी भोपाल की ओर जाना भी सुविधाजनक होता है। साथ ही आस्था के केंद्र उज्जैन नगरी में भी बाबा महाकाल के दर्शन हेतु जाते है, ओर यदि संभावित निमाड़ संभाग में कुक्षी शामिल होता है, तो सीधे सीधे 100 किमी की दूरी का अतिरिक्त सफर करने के अलावा राजधानी जाने में असुविधा रहेगी। वर्तमान में व्यापारिक दृष्टिकोण से भी इंदौर ही सुविधाजनक है। ताकि, प्रशानिक व व्यापार के कार्य एक ही स्थान पर होते है।
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र डही से धार जिला मुख्यालय की दूरी भी अधिक है।
डही के अंतिम छोर से दूरी लगभग 170 किमी है।
बरसो से आरएसएस के कार्यों की दृष्टि से जिला कुक्षी को जिला बनाने की मांग हेतु जनसहयोग, समर्थन से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लगातार शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षण करवाते आ रहे है।
क्षेत्र की जनता ने हस्ताक्षर अभियान, पोस्ट कार्ड अभियान, रैली, साइकल यात्रा, मौन, खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग, 1 वर्ष से अधिक धरना प्रदर्शन, कुक्षी सहित क्षेत्र के विभिन्न नगरों का व्यापार बंद कर व्यापारियों का समर्थन, आमरण अनशन कर चुके और क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों के समर्थन पत्र सहित बिंदूवार जानकारी का मय नजरी नक्शा मांग प्रस्ताव पत्र मुख्यमंत्री सहित शासन प्रशासन में बैठे जिम्मेदारों को सौप चुके है।
"जनादेश सरकार" ने कहा कि, संभावित कुक्षी जिला 3 विधानसभा क्षेत्र कुक्षी, गंधवानी, मनावर से बनाया जाए। जिसमें 4 तहसीले, 7 ब्लॉक कुक्षी, डही, निसरपुर, बाग, गंधवानी, मनावर, उमरबन होंगे।
कुक्षी जिला बनाने के साथ ही इस क्षेत्र में कई संभावित तहसील, ब्लॉक, पुलिस चौकी व थाना, नगर परिषद की जरूरत के अनुसार संभावनाएं है।
जैसे निसरपुर पूर्व से ही ब्लॉक है जिसे तहसील व चौकी से थाना व नगर परिषद बनाए, बाग भी ब्लॉक है उसे तहसील व नगर परिषद बनाए। यहां टप्पा कार्यालय संचालित है, पूर्ण तहसील बनने से प्रशासनिक सुधार होगा।
इसी तरह सिंघाना को नगर परिषद बनाए। क्षेत्रफल की दृष्टि से टांडा व सिंघाना को ब्लॉक बनाया जा सकता है।
इस तरह प्रशासनिक एवं जन सुविधानुसार नए जिले के रूप में विकसित करने की संभावनाएं है।
जिससे क्षेत्र की विकास की गति बड़ेगी। पूर्व से मध्यप्रदेश शासन द्वारा कुक्षी को जिला बनाने हेतु धार कलेक्टर से जानकारी मांगी गई थी, जिसे प्रेषित कर चुके है। शासन स्तर पर कार्यवाही लंबित है, राजनीति से ऊपर उठकर जनप्रतिनिधि और शासन जनकल्याण हेतु अतिशीघ्र कुक्षी को जिला बनाने की कार्यवाही करें।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन