Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: फेमस होने के चक्कर में लड़की ने ट्रैफिक सिग्नल पर किया डांस गृह मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Kailash Gupta

Wed, Sep 15, 2021
Post views : 141

इंदौर। इंदौर में फेमस होने के चक्कर में टैफिक सिग्नल पर एक लड़की को डांस मूवमेंट करना महंगा पड़ गया है। इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने एक तरफ जहां युवती को ट्रैफिक नियमों के उल्लघंन का नोटिस देने की तैयारी की है। वही मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अधिकारियों को मोटयान अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए है।गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ( ने कहा कि मेरे ध्यान में यह विषय आया है।ये जो उन्होंने किया है, भाव उनका जो भी लेकिन नियमों का उल्लंघन है।मैं निर्देशित करता हूं कि इन पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए,ताकी भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत ना करें।इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर फ्लैश मॉब करने को लेकर मॉडल पर नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।फ्लैश मॉब का भाव भले ही कुछ हो लेकिन तरीका गलत है।दरअसल, सोशल मीडिया पर इंदौर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।इसमे एक युवती इंदौर की बीच सड़क पर डांस मूव्स करते हुए नजर आ रही है।वीडियो शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक रसोमा चौराहे का है, जहां मंगलवार को रसोमा चौराहे पर श्रेया कालरा नाम की युवती रेड सिग्नल पर दोपहर में अचानक आकर जेब्रा क्रासिंग पर डांस करने लगी। पहले तो लोगों को लगा कि यह ट्रैफिक पुलिस के कोई अभियान है, जिसमें वह लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के संदेश देने के अभियान से जोड़कर देख रहे थे।इस दौरान सभी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।लेकिन जैसे ही यह खबर टैफिक पुलिस और इंदौरवासियों को पता चली कि यह कोई अभियान नहीं बल्कि फेमस होने के चक्कर में बनाया गया है तो जमकर नाराजगी जाहिर की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन