: 9 बजे से पहले नहीं लगेंगे स्कूल कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
Kailash Gupta
Thu, Dec 12, 2024
Post views : 138
धार। कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि धार जिले में तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा नर्सरी से 8 वीं तक की कक्षाओं का संचालन किसी भी स्थिति में प्रातः 9 बजे से पूर्व नहीं किया जाए।
इस बारे में संचालकों व प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि छात्रों व पालकों को सूचना अपने स्तर से देना सुनिश्चित करें। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन