Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: लोकायुक्त की टीम ने नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के मैनेजर के घर दी दबिश, नकदी और 4 बैंक खाते मिले

Kailash Gupta

Wed, Mar 30, 2022
Post views : 133

धार। धार जिले के मनावर कुक्षी गायत्री कालोनी में एक बैंक मैनेजर के घर अल सुबह लोकायुक्त इंदौर की टीम ने दबिश दी। जानकारी के अनुसार मनावर की राधारमण कॉलोनी में दो ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई चल रही है। लोकायुक्त इंदौर के द्वारा छानबीन की जा रही है।टीम में 4 डीएसपी और 5 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। लोकायुक्त की टीम इंदौर से कुक्षी मनावर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई अल सुबह 5.30 बजे से जारी है। नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक मनावर के प्रबंधक राजाराम शिंदे के कुक्षी निवास पर लोकायुक्त की छापा जारी है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बैंक प्रबंधक के मनावर और कुक्षी निवास पर चल कार्रवाई रही है। अभी तक उनके निजी निवास से ढाई लाख नगद, दो मकान, 4 बैंक खाते की डायरी, जमीन के कागजात सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किया गया है। समाचार के लिखे जाने तक लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। जांच में आय से अधिक संपत्ति के मामले में और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन