: लायंस क्लब तिरला ने अमृत महोत्सव के तहत किया पौधारोपण
Kailash Gupta
Tue, Aug 16, 2022
Post views : 144
धार/तिरला। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर स्वतंत्रता दिवस पर ओम पर्वत तिरला में लायंस क्लब तिरला के लायन साथियों द्वारा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में फलदार एवं छायादार 50 पौधों को रोपित किया गया ।पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड बनवाए गए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन सुरेश पाटीदार ने किया। इस अवसर पर पूर्व रीजन चेयरमेन द्वय लायन दयाराम पाटीदार ,लायन श्रवण त्रिपाठी सचिव लायन त्रिलोकचंद पटेल पूर्व झोन चेयरपर्सन लायन अशोक पाटीदार ,लायन श्याम शर्मा, लायन सरदार डाबर, लायन लालचंद पाटीदार ,लायन स्मित शर्मा आदि लायन साथीगण उपस्थित थे ।मुख्य अतिथि लायन त्रिपाठी ने पौधों के महत्व लायनवाद के माध्यम से सेवा गतिविधियों को अंजाम दिए जाने पर प्रकाश डाला। , उक्त 15 अगस्त पौधारोपण कार्यक्रम में दो नए सदस्य गण अमरीष पटेल एवं सीताराम पाटीदार के साथ लायन नंदकिशोर जी पाटीदार की अहम भूमिका रही फलदार पौधे लायन रमेशचंद्र गुप्ता इंदौर ने उपलब्ध कराए ।कार्यक्रम का संचालन श्याम शर्मा ने तथा आभार लायन दयाराम पाटीदार ने माना।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन