: मनावर एवं गंधवानी के लिए निःशुल्क सेवा देने हेतु दो एम्बुलेंस दी
Kailash Gupta
Fri, Oct 8, 2021
Post views : 130
धार। कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने आज परिवार एजुकेशन सोसायटी संस्था द्वारा जिले के मनावर तथा गंधवानी ब्लॉक के लिए प्रदत्त निःशुल्क दो एम्बुलेंस को कलेक्ट्रेट परिसर से फीता काटकर लोकार्पण कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस मनावर एवं गंधवानी ब्लॉक में निःशुल्क 24 घंटे अपनी सेवाए देगी। ज्ञात हो कि परिवार एजुकेशन सोसायटी संस्था द्वारा अब तक जिले के 6 ब्लॉको तिरला, नालछा, सरदारपुर, टांडा, मनावर तथा गंधवानी में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवाए प्रदान की जा चुकी है। जिसका संचालन संस्था द्वारा किया जा रहा है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन