Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: धार जिले में भाजपा के दो जिलाध्यक्ष घोषित भारती शहर तो पाटीदार ग्रामीण जिलाध्यक्ष बने 

Kailash Gupta

Thu, Jan 16, 2025
Post views : 178
धार। भाजपा ने धार में इस बार दो जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं।भाजपा के धार जिला निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर शर्मा ने प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से धार शहर जिलाध्यक्ष पद पर निलेश भारती एवं धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद चंचल पाटीदार को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। धार जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है।धार जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। कार्य विभाजन के अनुसार निलेश भारती को शहरी क्षेत्र में धार, बदनावर और सरदारपुर विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चंचल पाटीदार को ग्रामीण क्षेत्र में धरमपुरी, मनावर, गंधवानी और कुक्षी विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में धार और धरमपुरी विधानसभा भाजपा तो बदनावर, सरदारपुर, मनावर, गंधवानी, कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का कब्जा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन