: छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 30 नवम्बर तक
Kailash Gupta
Wed, Sep 22, 2021धार। सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि भारत सरकार अल्पसंख्यक मंत्रालय नई दिल्ली के माध्यम से संचालित अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक कक्षा पहली से 10वीं तक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए नवीन/नवीनीकरण अल्पसंख्यक विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर तथा पोस्ट मैट्रिक, मेरिट कम मीन्स की 30 नवम्बर निर्धारित की गई है। उन्होंने समस्त संस्था पभारियों को निर्धारित समय सीमा में अपनी संस्था का केव्हायसी करवाकर संस्था में अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति आवेदनों के लिए उचित मार्गदर्षन देकर भारत सरकार के अल्पसंख्यक नेशनल स्कालरशिप पार्टल www.scholarships.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन दर्ज कराना सुनिश्चित किया है। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में कार्यालयीन समय या कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07292-235204 पर सम्पर्क कर सकते है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन