Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: गणपति घाट में हुआ बड़ा हादसा, तीन ट्रक, तीन कार व दो मोटरसाइकिल में आग लगी, तीन चार लोगों के जिंदा जलने की संभावना

Kailash Gupta

Mon, Dec 25, 2023
Post views : 134
धामनोद/धार। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली बम्बई फोरलेन पर राऊ खलघाट के बिच गणपति घाट पर आज सोमवार शाम एक फिर दर्दनाक हादसा हो गया। घाट उतर रहा बड़ा ट्राला ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर, डिवाइडर पार कर उलटी साइड घाट चढ़ने वाली लेन पर जा पहुंचा। जहां घाट चढ़ रहे 2 कार, 1 बाइक व 2 अन्य वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। देखते देखते कई वाहनों में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्ष दर्शी ग्रामीणों का कहना है कि, कार व ट्राले में कुछ लोग अंदर ही सवार है जो जिंदा जलने की खबर है। जानकारी लगते ही धामनोद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आग की लपटे इतनी भयानक थी की कई किलोमीटर दूर तक आग की लपटे दिखाई दे रही थी। वही आसपास वाहनों के आवागमन होने से बड़ा हादसा होने की संभावना जताई जा रही है, साथ ही जनहानि की भी संभावना है। वही आग का विकराल रूप होने के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नही पहुंची। साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हुआ। गोरतलब है की, धार जिले के गणपति घाट पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। आज भी धार जिले के गणेश घाट मौत का घाट में बड़ा हुआ हादसा हुआ 4 से 5 गाड़ियों में लगी है आग। बड़ी घटना की संभावना शासन प्रशासन अलर्ट।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन