: कुक्षी जिला बनाने की मांग को लेकर सोमेश्वर पाटीदार का 112 दिवस का मौन उपवास प्रारंभ
Kailash Gupta
Fri, Oct 8, 2021
दृढ़ संकल्पित है, कुक्षी को जिला बनाना ही होगा
कुक्षी। कुक्षी को जिला बनाने की मांग को लेकर कल 7 अक्टूम्बर शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस माँ गायत्री मंदिर कुक्षी में माँ गायत्री की पूजा-आरती कर मौन उपवास प्रारंभ किया जो गणतंत्र दिवस 2022 (112 दिवस) तक करेंगे।उक्त बात "कुक्षी जिला बनाओं आंदोलन" व "जनादेश सरकार" प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने कही।उन्होंने कहा कि, माँ गायत्री के समक्ष संकल्पित हूँ और कुक्षी को जिला बनाना ही होगा। हमारे द्वारा क्रमबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व में भी हमने कुक्षी जिला बनाने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया, विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों के समर्थन पत्र प्राप्त कर शासन-प्रशासन को जिला बनाने सम्बंधित समस्त जानकारी बिंदुवार मय नज़री नक्शा के मांग प्रस्ताव पत्र सौपा है। पाटीदार ने कहा कि सभी दृष्टि से कुक्षी जिला बनाये जाने हेतु सक्षम है। क्षेत्र वासियों व सामाजिक, राजनीतिक संघठनों से अनुरोध है कि, राजनीतिक हानि-लाभ को छोड़कर एक मत होकर क्षेत्र के विकास हेतु आंदोलन को सहयोग प्रदान करें।इस अवसर पर विधिपूर्वक पूजा आरती करवाने हेतु पंडित प्रितेश पांडे व आनंदीलाल पाटीदार (रिटायर्ड आर्मी), भूपेंद्र ख़िरनीवाला, अशोक दीक्षित, रामनारायण मोदी, अशोक गुप्ता, सुकेश झा, डॉ निर्मल पाटीदार, भगीरथ पाटीदार, दीपक वैष्णव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन