Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: पेट्रोल पंप पर विवाद करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Kailash Gupta

Tue, Mar 29, 2022
Post views : 140

दसई (अमृतलाल मारू 'रवि') । दसई मांगोद कानवन रोड पर घटोदा के निकट स्थित नवकार पेट्रोल पंप पर 10 दिनों पूर्व पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सारा मामला सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ।एक आरोपी घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था । दसई पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कनेश ने बताया कि घटना वाली रात में आरोपी राम उर्फ श्रीराम पिता कैलाश उम्र 30 साल निवासी उंडेली हाल मुकाम देवास, धर्मेन्द्र पिता रमेश उम्र 38 साल निवासी हाथीबड़ला दसाई हाल मुकाम देवास तथा अमित पिता सीताराम उम्र 22 साल निवासी कुमरवाड़ा जिला खरगोन हाल मुकाम देवास ने पेट्रोल भरवाने के दौरान विवाद कर कर्मचारीयों से मारपीट कर पंप पर तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस की टीम गठित टीम ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। टीम मे एएसआई दुर्गा प्रसाद वैष्णव, प्रधान आरक्षक ईश्वर भुरिया, पूनम वसुनिया, आरक्षक राजू नायक, सैनिक ऋतुराज, चौहान विजय मारू आदि शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन