Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: धूमधाम से मनाया गया रामनवमी पर्व

Kailash Gupta

Mon, Apr 11, 2022
Post views : 140

दसई ‌(अमृतलाल मारू)। भगवान राम तब भी प्रासंगिक थे और आज भी राम और उनका आदर्श लोगों को प्रेरणा देता है। जब तक जीवन में राम जैसी कर्तव्य परायणता नहीं आएगी समाज में विसंगतियां बनी रहेगी" उक्त विचार नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने स्थानीय राम मंदिर में राम जन्मोत्सव के अवसर पर व्यक्त किए। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।राम नवमी के पावन अवसर पर गंगाजलिया धाम पर स्थित श्रीराम रामेश्वर मंदिर में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। रुद्राभिषेक, हवन,पूजन के बाद नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।ठीक दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया और लोगों ने एक दूसरे को राम जन्म की बधाई दी। महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। श्रीराम रामेश्वर पौधारोपण विकास समिति द्वारा पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल थे । श्रीअग्रवाल के नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी नगर संगठन द्वारा हरदेव लाला चौक पर स्वागत अभिनंदन किया गया।अग्रवाल द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पाटीदार समाज के होनहार छात्र चेतन पाटीदार की संदिग्ध मौत की उचित न्यायिक जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने संबंधी एक ज्ञापन समाज के युवाओं द्वारा राज्यमंत्री को दिया गया। मंदिर परिसर में श्री राम रामेश्वर पौधारोपण विकास समिति द्वारा मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल का स्वागत अभिनंदन किया गया एवं मांग पत्र दिया गया जिसमें मंदिर परिसर की बाउंड्री वाल निर्माण की मांग रखी गई।अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि मैं उचित प्रयास करूंगा। भाजपा संगठन दसई के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन