Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: हिन्दू महासभा ने गोडसे व आप्टे को दिया भारत रत्न सम्मान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कही बड़ी बात

Kailash Gupta

Sun, Jan 30, 2022
Post views : 143

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर देश उन्हें नमन कर रहा है लेकिन हिन्दू महासभा इस दिन को गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे की गिरफ़्तारी पर शोक स्मृति दिवस मना रही है। खास बात ये है कि हिन्दू महासभा ने गोडसे और आप्टे की याद में गोडसे-आप्टे भारत रत्न सम्मान शुरू किया और विवादित संत कालीचरण सहित पांच लोगों को ये सम्मान दिया। हिन्दू महासभा के इस कार्यक्रम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।हिंदू महासभा ने आज 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किये गए नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे की याद में शोक स्मृति दिवस मनाया। इस मौके पर हिंदू महासभा ने पांच लोगों को गोडसे आप्टे भारत रत्न सम्मान भी दिया। हिन्दू महासभा ने पार्टी कार्यकर्ता किशोर माहौर, आनंद माहौर, पवन माहौर और नरेश बाथम को गोडसे आप्टे भारत रत्न सम्मान दिया। पार्टी ने विवादित संत कालीचरण को भी गोडसे आप्टे भारत रत्न दिया, उनका सम्मान पार्टी पदाधिकारी प्रमोद लोहपात्रे को दिया गया जो इसे संत कालीचरण तक पहुंचाएंगे।हिंदू महासभा के इस कार्यक्रम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, कोई कुछ भी कर सकता है लेकिन रोड पर खड़े होकर कोई किसी को भारत रत्न दे दे तो क्या उसे भारत रत्न मिल जायेगा? अरे भारत रत्न देने की अपनी एक व्यवस्था है। क्या हम और आप किसी को भारत रत्न दे सकते हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा गांधी जी का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ही गांधी के सपने को पूरा कर रहे हैं। बाकी ऐसे लोग तो गांधी का नाम लेकर अपनी राजनीति कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन