Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: सिंधिया ने लगाई दिग्गी के गढ़ में सेंध, दिग्गी के करीबी को कराई BJP ज्वॉइन

Kailash Gupta

Sat, Dec 4, 2021
Post views : 154

सिंधिया राघौगढ़ में 5 हजार प्रधानमंत्री आवास बांटेंगे

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्री बनने के बाद पहली बार राघौगढ़ पहुंचे। सिंधिया ने दिग्गी के गढ़ में सेंध लगाते हुए उनके करीबी कांग्रेस के पूर्व विधायक मूल सिंह प्रताप के बेटे हीरेंद्र प्रताप सिंह को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई। उनके साथ हजारो कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए। राघौगढ़ में सिंधिया सहारिया जनजाति के हितग्राहियों को 5 हजार प्रधानमंत्री आवास बांटेंगे। ये आवास विशेष पैकेज के तहत केवल सहारिया जनजाति के लोगों के लिए ही स्वीकृत कराए गए हैं।राघौगढ़ में नए अध्याय का ऐलान सिंधिया ने अपने भाषण में एक बार भी दिग्विजय और जयवर्धन का नाम नहीं लिया। दोनों का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम राघौगढ़ में नया अध्याय शुरू करेंगे। कुछ लोग हैं, जिनका काम हर अवसर में चुनौती ढूंढना है। जबकि BJP का काम चुनौतियों में अवसर ढूंढना है। उनकी सोच और विचारधारा बिल्कुल स्पष्ट है। एक तरह हम हैं, जिनका कहना है कि प्राण जाएं पर वचन न जाएं। वहीं एक पार्टी का कहना है कि वचन तो जाए पर प्राण न जाएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन