Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कथा वाचक ने महात्मा गांधी के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी

Kailash Gupta

Wed, Jan 5, 2022
Post views : 138

नरसिंहपुर। कालीचरण महाराज के बाद अब एक और कथा वाचक ने यहां महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। कांग्रेस ने इस कथित संत के विरोध में SP नरसिंहपुर विपुल श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर FIR दर्ज करने की मांग की।सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चलते आए दिन कथावाचक संत द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही है ।पहले कालीचरण महाराज महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी करके चर्चा में आए तो वहीं दूसरी और कथावाचक संत डॉ तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि न तो वे महात्मा हैं, न राष्ट्रपिता। वे करमचंद गांधी हैं जिन्होंने जिसने राष्ट्र के दो टुकड़े किए। वो तो मेरी नजर में देशद्रोही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनके बारे में RTI से सारी जानकारियां निकाली जा सकती है।तरुण मुरारी बापू का ये बयान सोशल मीडिया में वायरल होते ही कांग्रेसियो में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस कथित संत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को ज्ञापन दिया। पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने ज्ञापन और वीडियो की CD दी है, जिसमें संत का बयान है। इस वीडियो का परीक्षण कराया जाएगा। फिर लीगल सलाह लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन