Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: राज्यपाल पटेल 24 मार्च को उज्जैन आयेंगे

Kailash Gupta

Wed, Mar 23, 2022
Post views : 155

उज्जैन 23 मार्च। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 24 मार्च को उज्जैन आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल श्री पटेल इन्दौर से दोपहर 2.20 बजे रवाना होकर अपराह्न 3.30 बजे सर्किट हाऊस उज्जैन पहुंचेंगे। राज्यपाल इसके बाद अपराह्न 3.40 बजे अवन्तिका युनिवर्सिटी के लिये रवाना होंगे तथा यहां पर वे शाम 5 बजे तक अवन्तिका युनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगे। दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के उपरान्त राज्यपाल पुन: सर्किट हाऊस आयेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 25 मार्च को 11 बजे विक्रम कीर्ति मन्दिर पहुंचेंगे तथा महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वेदिक विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगे। दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के उपरान्त राज्यपाल सर्किट हाऊस पहुंचेंगे। राज्यपाल श्री पटेल शाम 7 बजे कालिदास अकादमी पहुंचेंगे तथा यहां पर विक्रमोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। कार्यक्रम के उपरान्त वे सर्किट हाऊस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन