Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: मुख्यमंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायतों की प्रशासकीय समितियों को वापस दिये प्रशासकीय अधिकार

Kailash Gupta

Mon, Jan 17, 2022
Post views : 138

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज घोषणा की त्रिस्तरीय पंचायतों की प्रशासकीय समितियों से वापस लिए गए प्रशासकीय अधिकार उन्हें वापस दे दिए। जिससे पंचायतों का संचालन करना आसान हो जायेगा क्योंकि अब विकास कार्यों के लिए राशि का आहरण हो सकेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान सोमवार को पंचायतों की प्रशासकीय समितियों और उनके प्रधानों को सम्बोधित कर कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचित प्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होता है। मैंने प्रशासकीय समिति बनाकर आप लोगों को जिम्मेदारी सौंपी थी। आज मैं आपको एक जिम्मेदारी सौंपना चाहता हूं। कोविड की तीसरी लहर आ चुकी है, हम सभी को फिर से मैदान में उतरना होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत के तीनों स्तर पर दिए गए प्रशासकीय अधिकार बीच में वापस ले लिए गए थे, जिसे आज मैं फिर से प्रदान कर रहा हूं। आप सभी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से जनता के बीच जाकर जनता के कामों को देखना है। जब भी हमें जनता की सेवा करने का अवसर मिले हम पूरे संकल्प और समर्पण के साथ जुट जाएं। कोरोना से उपजी परिस्थितियों में हमें जनता की सेवा करना है। समितियां गांव के विकास पर भी नजर बनाए रखें, उसमें भी सहयोग करें

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन