: भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में प्रवेश अब 20 के बजाय 23 नवंबर को होगा
Kailash Gupta
Wed, Nov 16, 2022
Post views : 149
भोपाल। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में प्रवेश को लेकर हूआ बडा बदलाव। अब भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर के बजाय 23 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगी। यह फैसला आज राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में लिया गया। बैठक में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पुर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया शामिल थे। राहुल गांधी 21 और 22 नवंबर गुजरात चुनाव में जाएंगे। तर्क दिया गया कि 20 नवंबर को यात्रा मध्यप्रदेश एंट्री करेंगी और 2 दिन रेस्ट के बाद 23 नवंबर को यात्रा शुरू होगी तो उत्साह में कमी आएगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन