: बागेश्वर धाम में पूर्व सीएम कमलनाथ ने बालाजी के दर्शन कर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से की मुलाकात
Kailash Gupta
Mon, Feb 13, 2023
Post views : 145
भोपाल। छतरपुर के बागेश्वर धाम में पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बागेश्वर बालाजी के दर्शन किए। कमलनाथ ने हिंदू राष्ट्र के सवाल पर कहा कि भारत अपने संविधान के अनुसार चलता है। बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था, वो भारत का है।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मैं हनुमान के दर्शन करने और प्रार्थना करने आया था कि मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे। आज मध्यप्रदेश में जो चुनौतियां हैं उनका सामना हम मिलकर करें।
कमलनाथ ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से भी मुलाकात की
बागेश्वर धाम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की पंडित धीरेंद्र शास्त्री से करीब 30मिनिठ तक बंद कमरे में चर्चा हुई। कुछ कांग्रेसी नेता भी अंदर जाना चाहते थे जिनको कमलनाथ ने बाहर रोक दिया।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन