Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: प्रदेश के छह लाख किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि

Kailash Gupta

Fri, Jul 19, 2024
Post views : 153
भोपाल। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अन्नदाताओं को तब तक नहीं मिलेगा, जब तक वह अपने बैंक खाते की ई-केवाइसी नहीं करवा लेते हैं। यही कारण है कि इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से अब भी प्रदे श के कई किसान वंचित रह जाते हैं।

राजस्व महा अभियान

बता दें कि मध्‍य प्रदेश में लगभग छह लाख 34 हजार 186 किसानों की ई-केवाइसी लंबित है। यह वे किसान हैं जिनको पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पंजीकृत किया गया है। अब इन किसानों की ई-केवाईसी करने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रदेश में राजस्‍व महा अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें किसानों की लंबित ई-केवाईसी करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इसके लिए राज्‍य सरकार ने राजस्‍व अधिकारियों को निर्देशित भी किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 जुलाई से प्रदेश में राजस्व महा अभियान-दो की शुरुआत की है, इसके तहत सभी तरह के लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण जिला कलेक्टरों द्वारा कराया जाना है। मध्‍य प्रदेश में हैं 87 लाख से भी अधिक किसान मप्र में कुल 87 लाख 13 हजार 465 किसान पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत। मप्र में चार लाख नौ हजार 812 किसानों की ई-केवाईसी लंबित है। दो लाख 24 हजार 383 किसानों की ई-केवाईसी एवं रजिस्ट्रेशन लंबित। इस तरह कुल छह लाख 34 हजार 186 किसान अब भी पीएम किसान योजना से वंचित हैं। जानकारी के अनुसार पंजीकृत किसानों की ई-केवाईसी की जानी है। इसके बाद ही इनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन