Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से पी.एम. मित्र टेक्सटाइल पार्क निर्माण के लिए अधिग्रहित कि जाने वाली भूमि का मुआवजा देने की मांग की

Kailash Gupta

Mon, Aug 7, 2023
Post views : 143
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्र लिखकर मांग की पी.एम. मित्र टेक्सटाइल पार्क निर्माण के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का मुआवजा दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि धार जिले के बदनावर क्षेत्र में ग्राम भेसोला सहित अन्य 10 गावों के गरीब आदिवासियों को बेघर कर पी.एम. मित्र टेक्सटाइल पार्क निर्माण के लिये अधिग्रहित की जाने वाले गरीब आदिवासियों को उनकी भूमि का भू-अधिग्रहण अधिनियम 2013 के प्रावधानों के अनुरूप उचित मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान कर विस्थापन की उचित योजना बनाकर पुनर्वास किया जाए। उन्होंने सरकार को चेताते हुए लिखा कि गरीबों और आदिवासियों के हितों के खिलाफ यदि सरकार ने नियम विरूद्ध विस्थापन किया तो मैं पीड़ित परिवारों के हक में आंदोलन करूँगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन