Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: गोठड़ा माता के पंडा जी द्वारा की गई भविष्यवाणी  इस वर्ष राजा बदलेगा 

Kailash Gupta

Thu, Mar 30, 2023
Post views : 146

जनता को लालच देने पर भी नहीं होगा कामयाब कुछ भी हो राजा बदलेगा

भोपाल। रतलाम जिले की सीमा से लगे हुए प्रसिद्ध गोठड़ा माताजी मंदिर में नवमी पर भविष्यवाणी की गई। हर साल की तरह मां महिषासुर मर्दनी के दर्शनों और भविष्य वाणी को सुनने के लिए मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में भक्त पंहुचे। यहां के पंडित (पंडाजी) रामचंद्रजी ने इस वर्ष भी नवमी पर हर साल की तरह भविष्यवाणी में साल में होने वाली कई बातों का पूवार्नुमान बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले साल में राजा पलट जाएगा। राजा के खिलाफ बहुत साजिशें हो रही हैं, राजा बहुत प्रलोभन देगा, लेकिन फिर भी राजा बदल जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि असाढ़ में आंधी तूफान से जन-धन का खूब नुकसान होगा। आने वाले साल में गर्मी भी बहुत पड़ेगी और लोग परेशान हो जाएंगी। ओले खूब गिरेंगे और मावठे की बारिश भी 6-7 बार होगी। हालांकि राहत की बात होगी कि बारिश भी जल्द ही आ जाएगी, लेकिन शुरूआती बारिश में बोवाई न करें। पहली बार बारिश के बाद भी बारिश में लंबे खेंच रहेगी, जिसके कारण जल्द बोवाई करने वालों को नुकसान हो सकता है। बीमारियां फैलेंगी, लेकिन संक्रमण को काबू में कर लिया जाएगा। अच्छी बात यह भी रहेगी कि सभी प्रकार की फसलें आने वाले साल में अच्छी होंगी। फसलों का उत्पादन भी अच्छा होगा, परंतु धैर्य रखना पड़ेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन