: कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग, नए सिरे से होगी नियुक्तियां -प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह
Kailash Gupta
Tue, Dec 26, 2023
Post views : 148
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद ये फैसला लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी आदेश तक जिला अध्यक्ष और प्रभारी काम करते रहेंगे। अब नए सिरे से नियुक्तियां होगी।
जितेंद्र सिंह ने ली बैठक
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जितेंद्र सिंह ने भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक ली। बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और सुरेश पचौरी मौजूद रहे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन