: जितेन्द्र शर्मा बने श्री बैजनाथ महादेव मेला समिति के अध्यक्ष
Mon, Mar 13, 2023
बदनावर। नगर परिषद द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री बैजनाथ महादेव मेला का आयोजन दिनांक 18 से 24 मार्च तक किया जाएगा। आज नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार की उपस्थिति में नगर परिषद की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मेला संचालन के लिए समिति बनाई गई। मेला समिति का अध्यक्ष पार्षद जितेंद्र शर्मा को बनाया गया। मेले आयोजन का यह 127 वां वर्ष है।बैठक में विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सराफ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, पार्षद भारती राठौड़, अनिता संतोष चौहान, अनीता दीपक जाधव, झन्नूबाई शांतिलाल सिर्वी, भगवंता बाई राव, महिपाल सिंह पंवार, साजिद खान, जगदीश पाटिदार, बबिता चेतन नागल समेत निकाय के अधिकारी उपस्थित थे।नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव व मेला समिति अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मेले में दुकानें लगाने वाले दुकानदारों की व दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। मेले में पर्याप्त बिजली, पानी, साफ सफाई की व्यवस्था रहेगी।आज परिषद द्वारा मेला स्थल का अवलोकन भी किया गया व मेला स्थल पर सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया। मेले में लगभग 400 से 500 दुकानें लगती हैं। साथ मेले में आकर्षण का केंद्र झूले, चकरी, नाव,मौत का कुआं, ब्रेक डांस ,आकाश झुला ,के साथ ही आधुनिक झूले रहेगे।
: बदनावर की बेटी पुजा सोलंकी का नेशनल पावर लिफ्टिंग स्पर्धा के लिए चयन
Mon, Mar 13, 2023
पुजा ने पहले भी जूडो कुश्ती और मल्लयुद्ध में स्वर्ण पदक जीते है
बदनावर। बेटियों को अब सिर्फ घर तक ही सीमित नहीं रखा जाता है। बल्कि उनकी रूचि के अनुसार उनको समय समय पर अवसर भी प्रदान किए जाते हैं। जिसमें वे अपनी लगन और मेहनत के दम पर खरी उत्तर रही हैं। बदनावर की बेटी पुजा सोलंकी का चयन नेशनल पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में हुआ है। तमिलनाडु में 12 जुलाई को स्पर्धा होगी।पुजा के पिता एक गरीब मजदूरी करने वाले व्यक्ति है मगर पुजा ने अपनी मेहनत लगन के दम पर नेशनल लेवल पर अपना व बदनावर का नाम रोशन किया है। पूजा ने अब तक तीन बार जूडो, कुश्ती व मल्लयुद्ध में स्वर्ण पदक जीते है। पुजा का अगला लक्ष्य है कि वह अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर देश का नाम रोशन करे। शहर के एक छोटे से मजदूर वर्ग में जन्मी पूजा पिता महादेव सोलंकी गणेश वडली की रहने वाली है। बचपन से ही उसको कुश्ती का शीक रहा है। इसके लिए वह प्रतिदिन सुबह 5 बजे उठ जाती है। पास में ही स्थित श्री गणेश व्यायाम शाला के अखाड़े में जाकर मिट्टी के बीच कड़ी मेहनत कर पसीना बहाती है। शाम को अन्य लड़कियों को भी कुश्ती के दांव पेंच सिखाकर उनका हौसला बढ़ाती है। कुश्ती के साथ-साथ वह पढ़ाई में भी अब्बल रहती है। वर्तमान में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। स्थानीय गणेश व्यायाम शाला के उस्ताद प्रहलाद यादव व उनकी टीम उसको मार्गदर्शन करते हुए अभ्यास में मदद करते हैं।
जिला स्तर पर आयोजित शिविर में समन्वयक से हुई थी मुलाकात
पुजा जब वह जिला स्तर पर आयोजित आत्मरक्षा शिविर में गई थी, तो उसकी मुलाकात खेल व युवा कल्याण विभाग की ब्लाक समन्वयक बबिता पाल व कोच अनूप पाल से हुई। उन्होंने इसकी प्रतिभा को देखते हुए उसको सिखाने का बीड़ा उठाया। पूजा अब तक तीन चार जूड़ो, कुश्ती, मल्लयुद्ध में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश में अपना नाम कमा चुकी है। अब 76 किलोभार वर्ग में नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता जो 12 जुलाई को तमिलनाडु में आयोजित होगी। उसमें राज्य टीम का हिस्सा बनकर पूजा सोलंकी खेलने जाएगी।
: सुंदेचा जैसे समय दानवीरों को हैं समाज को आवश्यकता
Mon, Mar 13, 2023
मालवा महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव ने सम्मान समारोह में कहा
बदनावर। जनसेवा को जिन्होंने अपना पेषा बनाया उनकी सेवाओं की जितनी अनुमोदना की जाए उतनी कम है। ऐसे समय के दानवीरों की आज के समय में सख्त आवष्यकता है। ट्रस्टी पद पर मनोनयन उनकी सेवाओं के मुकाबले में बहुत छोटा सा सम्मान है। उनका बड़प्पन है कि वे इस छोटे से सम्मान को भी सहर्ष स्वीकार कर रहे हैं।यह बात अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र जैन पत्रकार ने बदनावर में आयोजित वरिष्ठ समाजसेवी एवं एडव्होकेट महेंद्र सुंदेचा के बहुमान समारोह को संबोधित करते हुए कही। दरअसल, श्री सुंदेचा को धार के प्रसिद्ध श्री भक्ताबंर जैन तीर्थ ट्रस्ट मंडल में ट्रस्टी मनोनित किया गया है। इसी तारतम्य में मालवा महासंघ एवं बदनावर सकल जैनश्री संघ के द्वारा श्री सुंदेचा के बहुमान का आयोजन किया गया। नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं मांडवगढ़ तीर्थ के ट्रस्टी प्रवीण गुप्ता धार ने संबोधित करते हुए कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में आज हमें ऐसी शख्सियतों की आवष्यकता है जो निःस्वार्थ भाव से जिन शासन एवं समाज की सेवा के लिए समर्पित हो। श्री सुंदेचा इन्हीं शख्सियतों में से एक हैं। वे पिछले तीन दषकों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय बने हुए हैं। इसके साथ-साथ साधु-साध्वी के वैयाव्यच्च में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बदनावर श्रीसंघ के कोषाध्यक्ष महेंद्र चोपड़ा ने कहा कि बदनार श्रीसंघ के कर्मठ कार्यकर्ता श्री सुंदेचा को भक्तांबर ट्रस्ट ने ट्रस्टी मनोनीत कर बदनावर श्रीसंघ को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है, हम इसके लिए ट्रस्ट मंडल के आभारी रहेंगे। इस अवसर पर श्री सुंदेचा का बहुमान शाॅल-श्रीफल एवं मोतियों की माला से किया गया। विजय फुलचंद पोरवाल, ट्रस्टी मुकेष कुमार कोठारी, अनोखीलाल सिसौदिया, विनोद तांतेड़, रीद्धि-सिद्ध यूनिवर्सिटी के चांसलर रोहित जैन, विजय गादिया, नितेष तांतेड़, निर्मल सकलेचा, वैभव पोरवाल, नीलेष कोठारी, सचिव लोढ़ा, चेतन राका, राजमल चोपड़ा, विपिन व्होरा, विनोद चोधरी, राजेष लोढ़ा, निलेष लोढ़ा, निलेष पटवा आदि उपस्थित रहे।