Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: जितेन्द्र शर्मा बने श्री बैजनाथ महादेव मेला समिति के अध्यक्ष

Kailash Gupta

Mon, Mar 13, 2023
Post views : 118
बदनावर। नगर परिषद द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री बैजनाथ महादेव मेला का आयोजन दिनांक 18 से 24 मार्च तक किया जाएगा। आज नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार की उपस्थिति में नगर परिषद की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मेला संचालन के लिए समिति बनाई गई। मेला समिति का अध्यक्ष पार्षद जितेंद्र शर्मा को बनाया गया। मेले आयोजन का यह 127 वां वर्ष है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सराफ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, पार्षद भारती राठौड़, अनिता संतोष चौहान, अनीता दीपक जाधव, झन्नूबाई शांतिलाल सिर्वी, भगवंता बाई राव, महिपाल सिंह पंवार, साजिद खान, जगदीश पाटिदार, बबिता चेतन नागल समेत निकाय के अधिकारी उपस्थित थे। नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव व मेला समिति अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मेले में दुकानें लगाने वाले दुकानदारों की व दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। मेले में पर्याप्त बिजली, पानी, साफ सफाई की व्यवस्था रहेगी। आज परिषद द्वारा मेला स्थल का अवलोकन भी किया गया व मेला स्थल पर सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया। मेले में लगभग 400 से 500 दुकानें लगती हैं। साथ मेले में आकर्षण का केंद्र झूले, चकरी, नाव,मौत का कुआं, ब्रेक डांस ,आकाश झुला ,के साथ ही आधुनिक झूले रहेगे।    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन