Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: पूर्व नप अध्यक्ष टल्ला मोदी सड़क हादसे में घायल

Kailash Gupta

Sun, Nov 2, 2025
Post views : 446
बदनावर। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक टल्ला मोदी (45) आज दोपहर बड़नगर रोड पर सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी बाइक को रांग साइड से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे तीन व्यक्ति घायल हुए। मोदी किसी काम से बड़नगर जा रहे थे। तभी ग्राम बामनसुता में नए ब्रिज के पास रांग साइड से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। इससे मोदी के साथ ही टक्कर मारने वाला रामलाल पिता अंबाराम मुनिया (50) निवासी जुलवानिया रतलाम तथा उसकी लड़की पायल (18) भी घायल हुए। मौके से गुजर रहे भाजपा नेता दिनेश बामनिया ने अपने साथियों की मदद से घर वालों को सूचना देकर इन्हें बदनावर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परीक्षण के लिए रतलाम रेफर किया। मोदी के पैर व कंधे में चोट आई है। रामलाल को भी पैर में अंदरूनी चोट लगी है। वह अपने रिश्तेदार के पास ग्राम अंजनाखेड़ी गया था। वहां से लौटते समय हादसा हुआ। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन