: कांग्रेस सेवादल द्वारा स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई
Kailash Gupta
Mon, Oct 31, 2022
Post views : 91
बदनावर | आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस सेवादल द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई ।
व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार जैन (फुलजी बा) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत सदस्य अशोक डावर विशेष अतिथि थे ।
कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष पंडित श्याम अग्निहोत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा जी एवं पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा इन दोनों महान नेताओं का स्मरण करते हुए इनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के जिला संयोजक जमील कुरैशी जिला प्रभारी पंडित जितेंद्र जोशी जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव पूर्व पार्षद अब्दुल खाली मंसूरी बादशाह, महेंद्र सिंह झाला कंकराज,पार्षद हरीश मांगलिया,टिंकू यादव, विनोद शर्मा, महेंद्र कटारिया ,दिग्विजय सिंह चुंडावत, ओम प्रकाश परमार, भैरू वसुनिया, सहित कई कांग्रेसी नेता कार्यक्रम मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल के जिला संयोजक जमील कुरैशी ने किया अंत में जिला पंचायत सदस्य अशोक डावर ने आभार माना
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन