Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: कांग्रेस सेवादल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

Kailash Gupta

Sun, Oct 2, 2022
Post views : 85
बदनावर। कांग्रेस सेवादल के द्वारा आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वी जयंती एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लालबहादुर शास्त्री की जन्म जयंती जनपद पंचायत प्रांगण में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धार जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता झाबुआ व अध्यक्षता कांग्रेस के युवा नेता डॉक्टर अभिषेक राठौर टिंकू बना ने की सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर सूत की मालाएं पहनाई व दीप प्रज्ज्वलित किया तथा अतिथियो ने गांधी जी एवं शास्त्री जी जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गांधीवादी डॉ पवन जैन फुलजी बा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह पटेल, केसूर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाटीदार ,जिला पंचायत सदस्य अशोक डावर, निर्देश सोनगरा एडवोकेट,प्रदेश सचिव मनीष बोकाडिया, कांग्रेस सेवादल के जिला प्रभारी पंडित जितेंद्र जोशी, जिला संयोजक जमील कुरैशी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष निर्भय सिंह चौहान, पार्षद महिपाल सिंह पवार, हरीश मांगलिया, अरविंद सिंह पीटगारा, पूर्व पार्षद अब्दुल खालीक मंसूरी बादशाह, प्रकाश निनामा, दिग्विजय सिंह चुंडावत, राहुल पवार रेशमगारा, विनोद शर्मा, हिंदू मुनिया तिलगारा, राहुल पवार खेड़ी, रविंद्र सिंह खेड़ी, अब्दुल सत्तार मंसूरी, अजीत गुणावती बैंगन्दा, केशुराम पवार भवानी खेड़ा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर नवनियुक्ति व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ पवन जैन फुलजी बा का अतिथियों ने पुष्प हार से स्वागत कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन बदनावर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने किया तथा आभार कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने माना|

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन