: बदनावर में 16 अक्टूबर रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
Kailash Gupta
Fri, Oct 14, 2022
Post views : 98
बदनावर। साधुमार्गी जैन संघ व समता महिला मंडल एवं समता युवा संघ बदनावर एवं जिला चिकित्सालय धार के सहयोग से दिनांक 16 अक्टूबर 2022 रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 से 2:00 तक समता भवन मंडी रोड पर किया जा रहा है । उक्त आयोजन अखिल भारतवर्षीय समता युवा संघ द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में 16-10-2022 को एक समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का आह्वान किया गया था उसी तारतम्य में उक्त आयोजन बदनावर समता भवन में किया जा रहा है । समता युवा संघ अध्यक्ष संदीप बाफना सचिव अक्षय भारतीय द्वारा युवा साथियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें ताकि किसी और की जिंदगी को आपके रक्तदान से नया जीवन मिल सके ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन