Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना एवं यातायात नियमों की अनदेखी करना हमारे परिवार के लिए दुःखद होता है-निकम

Kailash Gupta

Fri, Aug 4, 2023
Post views : 116
बदनावर। हमारा जीवन अनमोल है, हमारी छोटी सी भुल या त्रुटि परिवार की खुशियां छीन लेती है। दो पहिया वाहन चलाने में हेलमेट का उपयोग नहीं करना, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना, यातायात नियमों की अनदेखी करना, हमारे परिवार के लिए बहुत दुःखद होती है। प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है जो चिंता का विषय है। उक्त विचार धार से आए यातायात प्रभारी रोहित ने सी एम राइज़ शासकीय नंदराम चोपड़ा उत्कृष्ट विद्यालय में यातायात नियम जागरूकता कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यशाला के शुभारंभ में अतिथि का स्वागत प्राचार्य विक्रमसिंह राठौर ने किया। उसके पश्चात यातायात प्रभारी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया- आपने कहा कि देश- प्रदेश और जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. देश में वर्ष 2022 में चार लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें लगभग पौने दो लाख लोग की जान गई है । वर्ष 2022 मे मध्य प्रदेश सड़क दुर्घटनाओं के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है जो बड़ी चिंता का विषय है, और दुखद है। मध्य प्रदेश में धार जिला सड़क दुर्घटना में पहली पायदान पर हैं वर्ष 2022 में धार जिले में हुई सड़क दुर्घटना में 637 लोगों ने अपनी जान गवाई थी। वर्तमान मे वर्ष 2023 के मात्र 6 महीने व्यतीत होने के बाद 1200 सड़क दुर्घटनाएं धार जिले में हो चुकी है, जिनमें 440 लोगों ने अपनी जान गवाई है। इन मरने वालों में 256 वह लोग है जिन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था, 118 व्यक्ति बगैर सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले थे। सबसे दुःखद पहलू यह है कि दुर्घटना में मारे गये 640 लोगों में लगभग से 65% व्यक्तियों में 15 से 35 आयु वर्ग के युवा लोग थे। यह निश्चित रूप से युवा लोगों की यातायात नियमों की अनदेखी कि ओर इशारा करते हैं ये आंकड़े हमारे लिए कोई गौरव की बात नहीं है यह हमारे लिए शर्मनाक है। आज शिक्षित व्यक्ति भी दुपहिया वाहन, चार पहिया वाहन, मनमाफिक चला रहे हैं। तेज गति से चला रहे हैं। बिना हेलमेट,बीना सीट बेल्ट के दुर्घटना होने पर जान जाती हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहनों का संचालन करना चाहिए। आज कई विद्यार्थी बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के राजमार्ग ,राष्ट्रीय मार्ग पर वाहन चलाते हैं और दुर्घटना का शिकार होते हैं। इसलिए अच्छे प्रशिक्षण के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए यातायात ,नियमों को अच्छे से समझकर फिर वाहन चालन करें आपने रोचक उदाहरण देकर कहा कि आज हम 5 से 15 हजार के मोबाइल खरीदते ही उस मोबाइल की सुरक्षा के लिए तुरंत उसके लिए कवर खरीदते है लेकिन हम लाखों रुपए के 2 पहिया वाहन या चार पहिया वाहन खरीदते हैं और अपना अनमोल शरीर उस पर बिठाते हैं और उसकी सुरक्षा के लिए हम कोई उपाय नहीं करते हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना भूल जाते हैं जो उचित नहीं है। आपने सारगर्भित उद्बोधन के साथ विद्यार्थियों से आह्वान किया की अपने गांव में भी जनजागृति फैलाएं। प्रायःग्रामीण क्षेत्रों में मोटर साइकिल पर तीन-चार और कभी पांच सवारी भी बिठा कर के संचालन किया जाता है। जो निश्चित रूप से दुर्घटना को आमंत्रण देना ही है। ओवरलोड बसों में यात्रा न करें आने वाले समय में राखी पर आपकी बहनें, भूवा आने वाली है उन्हें भी आप बताएं फोन करके की ऐसी ओवरलोड बसों में वह भी यात्रा न करें। और अपने आप को सुरक्षित करें। उद्बोधन के पश्चात सभी विद्यार्थियों शिक्षकों को यातायात नियमों की शपथ भी दिलाई गई। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में यातायात प्रभारी महोदय के साथ प्रधान आरक्षक दिनेश बाबर राजपाल चुंडावत थाना बदनावर, आरक्षक अभिषेक पांडे थाना बदनावर, मनोज सिंह राजपूत थाना यातायात थाना धार एवं शिक्षक जुगलकिशोर प्रजापत, मदनलाल ओहरी नरेंद्र चौहान, शुभम उपाध्याय, जितेंद्र रावल महेश चौहान, हरेसिंह सोलंकी, अर्पित जोशी भी उपस्थित थे। अंत में आभार प्राचार्य रियाजुद्दीन शेख ने माना। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप पांडेय् ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन