: हनुमान जन्मोत्सव पर श्री संकट मोचन सियाजीत हनुमान मंदिर पर होंगे विभिन्न आयोजन
Kailash Gupta
Mon, Apr 3, 2023
Post views : 122
बदनावर। अति प्राचीन श्री सियाजीत हनुमान मंदिर खेड़ा में जन्म उत्सव मनाने हेतु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की पिछले कई वर्षों से हो रहे कार्यक्रम इस वर्ष भी होंगे। दिनांक 4 अप्रैल मंगलवार को प्रातः ध्वजारोहण व रुद्राभिषेक होगा साथ ही विगत 30 वर्षों से हो रहे विशाल भंडारा का आयोजन दिनांक 5 अप्रैल बुधवार को शाम 6 बजे से किया जाएगा। दिनांक 6 अप्रैल गुरुवार चैत सुदी पूर्णिमा को प्रातः 6 हनुमान लला का जन्म उत्सव महा प्रसादी कथा यज्ञ का आयोजन होगा तथा संध्या को सुंदरकांड व संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी। उत्सव समिति सदस्य नंदकिशोर पाटीदार, विजय मुकाती, मांगीलाल पाटीदार, सुरेश पटेल, डॉक्टर सुनील वर्मा, सोहन सिंह जादव, वैष्णव समाज के ट्रस्टी श्याम यादव, प्रजेंट भट्ट, राजेश पाठक, मंडल सदस्य पन्ना पेंटर, मुकेश आर्य, कैलाश पवार, मुकेश सोनी , कार्यक्रम संयोजक पंडित रघुनंदन मेहता, छोटे बाल पुजारी राम मेहता द्वारा धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से समस्त कार्यक्रम मैं पधार कर प्रभु दर्शन कर पुण्य लाभ लेकर कार्यक्रम सफल बनाने अपील की है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन