: स्व मनीष बोकड़िया की स्मृति में 19 फरवरी को लगेगा बदनावर में निशुल्क परामर्श शिविर
Kailash Gupta
Thu, Feb 16, 2023
Post views : 128
बदनावर। श्री सहयोग सेवा संस्था द्वारा स्व मनीष बोकड़िया की स्मृति में 19 फरवरी को ह्दय रोग, मधुमेह, ब्लड प्रेशर रोग निदान का एक दिवसीय निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था अध्यक्ष मनोज सोमानी ने बताया कि शिविर 19 फरवरी रविवार को सहयोग हॉस्पिटल माथुर कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। अहमदाबाद के प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद जैन (MD. DM), कार्डियो सर्जन डॉ. नितिन जैन(MS) व ब्लड प्रेशर व शुगर रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुणेंन्द्र मिश्र (MD) शिविर में अपनी सेवाएं देगे।
सोमानी ने बताया कि शिविर में बीपी शुगर व इको की जांच आवश्यकतानुसार निशुल्क भी की जाएगी। असुविधा से बचने के लिय हृदय रोगी अपनी पुरानी रिपोर्ट साथ में लावें एवं CBC, Lipid Profile, Blood Sugar, Serum Creatinine & ECG नई जांचे साथ में करवा कर अनिवार्य रूप से लावें ।
शिविर में पंजीयन करवाने हेतु शिविर समन्वयक योगेश राजपुरोहित चंचु 9300651909,सर्वेश मंडलेचा 9893741418, निर्मल खंडेलवाल 9993108111से संपर्क करें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन