Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: स्वच्छता पखवाड़े की हुई शुरुआत, डस्टबिन वितरित किए

Kailash Gupta

Thu, Apr 13, 2023
Post views : 121

नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव का जन्मदिन मनाया

बदनावर। नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव का जन्मदिन गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर बदनावर नगर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने को लेकर नगर परिषद द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। निकाय कार्यालय में सादे समारोह में गीला व सूखा कचरा संग्रहित करने हेतु अलग अलग तरह के डस्टबिन बांटे गए। यह डस्टबिन नगर के विभिन्न मंदिरों व होटलों पर प्रदान दिए जाएंगे। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान वार्ड 3 में स्थित आंगनवाड़ी में बच्चों को खिलोने व पढ़ाई की साम्रग्री वितरित की गई व वार्ड 12 में दिव्यांग को ट्राइसिकल दी गई। वही बाद में सिविल अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती मरीजो व उनके परिजनों को फल का वितरण किया गया।   इस दौरान नपाध्यक्ष मीना यादव, नपा उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पँवार, सीएमओ मनोज कुमार मौर्य, ओमप्रकाश टेलर, पार्षद जितेंद्र शर्मा, अनीता संतोष चौहान, दीपक जाधव, झन्नूबाई सीरवी, भगवंताबाई राव, सुखराम देवदा, महिपाल सिंह पवार, जगदीश पाटीदार, बबीता चेतन नागल, चेनाबाई भेरूलाल डावर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र धोका, जितेंद्र रावले, परमानंद गुर्जर, ओपी सोनगरा, सुरेश चौहान, मनोज कवि समेत निकाय के सफाईकर्मी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन