: सोमवार को मनाया जाएगा उद्योग मंत्री दत्तीगांव का जन्मोत्सव
Kailash Gupta
Wed, Jan 11, 2023
Post views : 106
नगर को होर्डिंग्स लगाकर सजाया जा रहा
बदनावर। प्रदेश सरकार के उद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का जन्मदिन यहां 16 जनवरी सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर यहां शहर में कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक तैयारियां की जा रही है। जानकारी अनुसार दत्तीगांव सुबह 10 बजे बदनावर आएंगे। जो बड़ी चौपाटी पहुंचेगे। जहां से रैली के रूप कार्यक्रम स्थल चन्द्रलीला पैलेस पहुंचेंगे। जहां जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में बदनावर क्षेत्र के अलावा जिलेभर के पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल होगे। इस मौके पर सहभोज का भी आयोजन रखा गया है। जन्मोत्सव को लेकर यहां कार्यकर्ताओ में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। नगर के बड़ी चौपाटी से लेकर पूरे नगर समेत पेटलावद रोड पर होर्डिंग्स लगाकर सजावटें की जा रही है। बता दे कि दत्तीगांव का जन्मदिन 10 जनवरी को था। किंतु इंदौर में चल रहे ग्लोबल समिट के कारण वहां व्यस्तता होने के कारण वे बदनावर नही आ पाए थे। इस कारण सोमवार को जन्मोत्सव मनाया जाएगा।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन