: सहकारी समिति के ऋण की वसुली की एक माह आगे बढ़ाने हेतू कांग्रेस ने दिया ज्ञापन
Kailash Gupta
Mon, Mar 28, 2022
बदनावर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के सचिव मनीष बोकड़िया व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निरजन सिह पवार के नेतृत्व में आज एसडीएम कार्यालय पर नारे बाजी करते हुए गए व सहकारी समिति के ऋण की वसुली की अवधि 1 माह आगे बढ़ाने हेतू मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।ज्ञापन में मांग की गई कि सरकारी खरीदी गेहू की अभी शुरूआत नही हुई अभी किसान पेमेंट कहा से लाएगा जबकि किसानों के पास आय का अन्य कोई श्रोत्र नही है।शिवराज सिंह अपने आपको किसान का बेटा बोलते है तो किसान की तकलीफ समझना चाहिए।ओर वसूली की अवधि एक माह बढ़ाना चाहिए जिससे किसान डिफाल्टर न हो ।सहकारी समिति के प्रबंधक ओर कर्मचारी किसानों को परेशान करते है उन्हें परेशान नही किया जाए।ज्ञापन का वाचन किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम जाट द्वारा किया गया । इस अवसर पर अभिषेक सिंह टिंकु बना , राधेश्याम तारोदिया रानीपुरा , निर्देश सोनगरा, पप्पू सिर्वी, घनश्याम जाट करणपुरा, अशोक डावर, भेरूलाल वसुनिया, देवाजी अरड,महेंद्र कटारे, अशोक भूरिया, आशाराम मालविय पूर्व सरपंच ,नीलेश पाटीदार, ओम प्रकाश परमार, गल्लाजी, ईश्वर चन्दवाडिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।उक्त जानकारी भेरूलाल वसुनिया ने दी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन