Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: सरदारपुर के कांग्रेस विधायक ग्रेवाल के छोटे भाई बृजेश ग्रेवाल भाजपा में शामिल

Kailash Gupta

Mon, Feb 13, 2023
Post views : 108
बदनावर। सरदारपुर के कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के छोटे भाई व सरदारपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल सोमवार को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बदनावर में प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव तथा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा व अशोक सोनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता दिनेश गिरवाल की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर ब्रजेश ग्रेवाल का स्वागत किया। इस मौके पर ब्रजेश ग्रेवाल ने कहा की मैं 2 साल पहले से ही भाजपा में शामिल होना चाहता था, किंतु मेरे भाई व कांग्रेस के विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुझे मना बोल दिया था। किंतु अब मेने आत्म निर्णय लेकर यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मैं कर्मठता व निस्वार्थ भाव से भारतीय जनता पार्टी का काम करूंगा।

कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

बता दे कि ब्रजेश ग्रेवाल कांग्रेस के विधायक प्रताप ग्रेवाल का क्षेत्रीय कामकाज देखते थे व क्षेत्र के कद्दावर कांग्रेस नेता माने जाते थे। ब्रजेश सरदारपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके है। अब इनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वही भाजपा को अब सरदारपुर क्षेत्र में ताकत मिलेगी। उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि ब्रजेश ग्रेवाल सरदारपुर क्षेत्र में कांग्रेस के सक्रिय नेता रहे है। ग्रेवाल भाजपा की रीति नीति एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान कि कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन