Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: संत रविदास ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया-मंत्री दत्तीगांव

Kailash Gupta

Sun, Feb 5, 2023
Post views : 110

शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से मनाई गई संत रविदास की जयंती

बदनावर। संत रविदास जयंती बदनावर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर यहां मंडी रोड पर स्थित मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां नगर परिषद द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर समारोहपूर्वक जंयती मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज सोमानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जहांगीर लाला , नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा, भाजपा नेता मनमोहन सिंह चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार, पूर्व नप अध्यक्ष प्रेमचंद परमार, सुभाष चंद्र धोखा, नजमुद्दीन बोहरा, प्रवीण चावला, चिंटू राठौड़ आदि विशेष अतिथि रूप में मंचासीन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने की। इस मौके पर सीएमओ मनोज मौर्य, पार्षद अनिता चौहान, झन्नुबाई सिर्वी, भगवंताबाई राव, सुखराम देवदा, चेनाबाई डावर, संतोष राव, संतोष चौहान, भेरुलाल डावर समेत मन्दिर पुजारी महेश बैरागी, समाज के शंभूलाल गुर्जरवाडिया, कन्हैयालाल सोनगरा, रामसिंह ठेकेदार, अंबाराम चौहान, गणपत सोनगरा, वरदीचंद सोनगरा, महेश सोनगरा, संजय सोनगरा, ओंकारलाल सोनगरा, मुकेश बोरझालिया, शंकरलाल चौहान आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव ने दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दत्तीगांव ने संत रविदास के द्वारा समाज उत्थान के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जीवन पर्यंत सामाजिक बुराइयों से संघर्ष करते रहे और उन्होंने समरसता का संदेश दिया। हमें भी संतो व महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सुजीत धोडपकर ने किया। आभार कन्हैयालाल सोनगरा ने माना। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

धूमधाम से निकली शोभायात्रा

कार्यक्रम पश्चात संत रविदास जयंती पर नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के पूर्व संत रविदास की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। पश्चात मंडी रोड स्थित रविदास मंदिर से बेंडबाजो के साथ शोभायात्रा प्रारंभ होकर कन्याशाला, मोदी चौराहा, जवाहर मार्ग, सोमेश्वर चौराहा, पिपलेश्वर मंदिर, आंबेडकर चौराहा से बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर पहुंची। जहां से बस स्टैंड होकर मंडी बायपास से पुन: मंदिर पर पहुंची। जहां आरती कर प्रसादी बांटी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन