Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: श्री भोयरा वाला मंदिर में जिनशासन स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

Kailash Gupta

Mon, May 1, 2023
Post views : 119
बदनावर।  श्री भोयरा वाला मंदिर में जिनशासन स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया जिसमें अरिहंत, सिद्ध ,आचार्य एवं उपाध्याय पांचों के प्रतीक पंचरंगी ध्वज लहराया गया एवं जिन शासन जयवंत रहे के नारे लगाए गए। तीर्थंकर भगवान महावीर दीक्षा के पश्चात साडे 12 वर्ष के तप के उपरांत केवल ज्ञान प्राप्त हुआ था एवं आज ही के दिन प्रभु ने साधु, साध्वी ,श्रावक एवं श्राविका को मिलाकर चतुर्विद श्री संघ की स्थापना। की इसमें महिलाओं एवं पुरुषों को समान अधिकार प्रदान किए गए। जिनशासन स्थापना का यह 2579 वा वर्ष था ।आयोजन में मालवा महासंघ के महेंद्र सुंदेचा, ट्रस्टी पारस भटेवरा, मुकेश कोठारी, अरुण सुंदेचा, विनोद चौधरी, राजेश जैन, बसंतीलाल चोपड़ा, मुकेश चोपड़ा, ख्याति तांतेड, अलका गादिया सहित श्री संघ के कई सदस्य उपस्थित थे। इसके पूर्व भोयरा वाला मंदिर में शकस्त्रव अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन