Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: विश्व प्रसिद्ध रंग पंचमी की गैर पर डाक विभाग ने लगाई मोहर, विशेष आवरण जारी

Kailash Gupta

Wed, Mar 23, 2022
Post views : 110

होली की मस्ती और "रंगारंग गेर" में इंदौर जैसा कोई नहीं - अभिनेता विजयेन्द्र घाटगे

बदनावर। भारतीय डाक विभाग द्वारा पोस्टमास्टर जनरल बृजेश कुमार के मार्गदर्शन में इंदौर जी पी ओ के फिलेटेलिक ब्यूरो में इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर रंगारंग 'गेर' पर एक सुंदर सा विशेष आवरण जारी। इस अवसर पर प्रसिद्ध फिल्म व टीवी अभिनेता श्री विजयेन्द्र घाटगे, इंदौर टोरी कार्नर गैर संयोजक शेखर गिरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इंदौर क्षेत्र के वरिष्ठ फिलाटलीस्ट रविन्द्र नारायण पहलवान, जयंत डोसी, राजेश शाह, चेतन अग्रवाल, इंजिनियर मेहता, के साथ ही बदनावर नगर के डाक टिकट संग्राहक ओम पाटोदी ने सहभागिता की। इस अवसर पर पाटोदी द्वारा अभिनेता विजयेन्द्र घाटके व टोरी कार्नर गैर संयोजक शेखर गिरी से विशेष आवरण पर हस्ताक्षर भी प्राप्त किए।पाटोदी ने बताया कि इंदौर में यह परंपरा होल्कर राजवंश द्वारा प्रारम्भ की गयी थी, जिसका उद्देश्य राज परिवार के सदस्यों द्वारा आम जनता के बीच सड़कों पर आकर होली का त्यौहार मनाना था। आज से लगभग सात दशक पहले बाबूलाल जी गिरि ने वर्ष १९५० में वर्तमान रंगारंग गेर की शुरुआत स्थानीय टोरी कार्नर से की थी तब कोई भी नहीं जानता था कि एक दिन यह परम्परा यूनेस्को में सूचीबद्ध होने की दावेदार हो सकती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनेता विजयेन्द्र घाटगे ने कहा कि रंगारंग गेर के मामले में विश्व में इंदौर जैसा कोई नहीं वहीं इंदौर टोरी कार्नर गैर संयोजक शेखर गिरी ने इस परम्परा के प्रारंभिक दिनों की स्मृतियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन नेहा श्रीवास्तव ने किया, संचालन जलज ने किया और आभार जताया श्रीनिवासन जोशी ने।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन