Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: विकास यात्रा पहुंची ग्राम खेडा मे उधोग मंत्री दतीगांव ने कई निर्माण कार्यों का भूमिपुजन किया

Kailash Gupta

Sat, Feb 11, 2023
Post views : 113
बदनावर। विकास यात्रा आज ग्राम खेडा पहुॅची। विकास यात्रा की अगवानी सरपंच योगेश मुकाती ने पुष्प वर्षा कर की। डीजे एवं ढोल ढमाके के साथ विकास यात्रा पीरवडला से प्रारंभ हुई। जो कुम्हार घाटी, नागचोतरा से होकर हाईस्कुल परिसर में पहुॅची। आयोजन में मुख्य अतिथि उधोगमंत्री राजर्वद्वनसिहं दतीगांव, विषेश अतिथि जनपद अध्यक्ष आषाकुंवर प्रहलादसिंह सोलंकी, टिना कुंवर कुलदीपसिंह जि.पं. सदस्य, मनोज सोमानी पूर्व जिला महामंत्री, अशोक पाटीदार वकील आदि मंचासीन थे। सरपंच योगेश मुकाती ने अतिथियों का साफा बांध कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रांरभ में उधोगमंत्री द्वारा कन्या पूजन किया गया। तत्पश्चात बाल कलाकारों द्वारा आदिवासी लोकर्नत्य की प्रस्तुती दी गयी। अतिथियों द्वारा ग्राम पंचायत खेडा को कचरा वाहन सौंपा गया। तथा शेरघाटा पुलिया निर्माण का भूमिपुजन किया गया। तथा डोक्लिया पाडा में नवनिर्मित पुलिया का लोकार्पण एवं ग्राम खेडा में निर्मित नालियों का लोकार्पण किया गया। उज्जवला योजना के हितग्राहियों को गेस कनेक्शन वितरण किए गए। साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना में प्रमाणपत्र वितरित किए गए। हाई स्कुल खेडा में कक्षा 10 वी की परीक्षा में श्रेश्ठ अंक प्राप्त करने वाले विधार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राही किशोर लक्ष्मण पाटीदार का ग्रह प्रवेश भी कराया गया। विकास यात्रा में एसडीएम मेघा पंवार, तहसीलदार अजमेरसिंह गौड, सीइओ राजेन्द्र परिहार सहीत कई अधिकारी, कर्मचारी मौजुद थे। अतिथियों का स्वागत सचिव नरसिंह भुरिया, दीपक पाटीदार सहायक सचिव, विश्णु कटारिया प्राचार्य हाईस्कूल, बसंतीलाल भुरा, राधेश्याम पाटीदार, विनोद पटेल, राहुल पटेल, कैलाश मुकाती, राहल पाटीदार,जगदीश भाटी सहीत कई ग्रामीणों द्वारा किया गया। विकास यात्रा में आंगनवाडी कार्यकर्ता, समूह की महिलाए, एएनएम सहीम कई कर्मचारी उपस्थित थे। आभार-अंकुर पाटीदार ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन