Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

Kailash Gupta

Sat, Jan 29, 2022
Post views : 113

बदनावर । नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा संचालित विकासखंड स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम नंदराम चोपड़ा विद्यालय मे दो दिवसीय आयोजित किया गया जिसमें 28जनवरी को फुटबॉल मैच एवम 29 जनवरी को 200 मीटर दौड़ महिला एवं ,800 मीटर पुरुष,कब्बड़ी पुरुष 8 टीम ,महिला 4 टीम के बीच मैच करवाया गया । जिसका समापन कार्यक्रम आज शासकीय न. चो.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे रखा गया, मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह राठौर ,ब्लॉक समन्वयक खेल एवम कल्याण श्रीमति बबिता पाल ,राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक समाजसेवी प्रदीप पांडे ,संस्था प्राचार्य रियाजुद्दीन शेख, ब्रजेश सोनी एवम खेल शिक्षक प्रकाश चौधरी मंचासिन रहे । सभी विजेता को ट्रॉफी एवम प्रमाण पत्र वितरित कर मेडल्स से सम्मानित किया गया, प्रतियोगिता में 200मीटर दौड महिला प्रथम उमा अटोलिया , द्वितीय अन्वेषा सेन रही। 800 मीटर दौड़ पुरुष प्रथम स्थान अरविंद पटेल द्वितीय स्थान पुष्पेंद्र बारदेव रहा।पुरुष कब्बड़ी विजेता टीम बदनावर वंडर्स एवम उपविजेता टीम रंगीला कानवन रही, महिला कबड्डी विजेता टीम बदनावर वंडर्स, उपविजेता कारोदा रही। फुटबॉल में विजेता टीम यूथ स्पोर्ट्स क्लब , उपविजेता यंग स्पोर्ट्स क्लब रही। सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट किट, एवम प्रमाण पत्र वितरित किया गया।विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता में रेफरी प्रकाश चौधरी, किरण गुर्जर ,एवम खेल शिक्षक नरेंद्र चौहान रहे, कार्यक्रम में स्वागत भाषण एनवाईवी आकाश पाटीदार ने दिया, प्रियंका शर्मा,चिगु पटेल, शुभम पाटीदार, उमेश मकवाना, रवि परमार, युवराज ,मोहित का एवं शिवाय युवा मंडल खेड़ा, आजाद युवा मंडल जवासिया,सहयोगि रहे।संचालन प्रतिभा युवा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने किया व आभार सचिन रघुवंशी ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन