Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: वारको सिटी कॉलोनी में सुबह घूमने गई महिला से लुट की कोशिश

Kailash Gupta

Wed, Nov 9, 2022
Post views : 90

बदनावर। मण्डी के पास स्थित वारको सिटी कालोनी में सुबह घूमने गई महिला के साथ लूट की नीयत से अज्ञात बदमाश ने झूमाझटकी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

महिला का नाम गुणमाला वागरेचा बताया गया है। महिला ने बताया कि वह रोज सुबह घूमने के लिए पैदल वारको सिटी कॉलोनी में जाती हूं। आज मेरे पीछे पीछे एक अज्ञात युवक आया और पास में आकर बोला नमस्ते माता जी फिर बदमाश यह कहते हुए मेरे सामने आकर खड़ा हो गया ओर जोर से धक्का देकर गले मे चेन व कान के आभूषण टटोलने लगा । किन्तु मेरे गले मे चेन नही थी। महिला जब चिल्लाने लगी तो बदमाश ने महिला का मुंह दबा दिया व मौका पाकर भाग गया।

महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई। इसके बाद पुत्र योगेश जैन वागरेचा ने पुलिस थाने पर घटना का आवेदन दिया। जिसके बाद पुलिस आसपास सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बदमाश का पता लगाने में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही यहां रोज घूमने वाले लोगो मे भय फेल गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन