: वंडर सीमेंट फैक्ट्री के भारी वाहनों से सड़क हुई खराब... उड़ती धूल से जनजीवन प्रभावित
Kailash Gupta
Mon, Oct 31, 2022
Post views : 97
बदनावर (विश्वाससिंह पंवार)|खेरवास रोड पर स्थित वंडर सीमेंट फैक्ट्री में आने जाने वाले भारी वाहनों से आधी अधूरी बनी खेरवास-धमाना रोड़ पूरी तरह उखड़ गई है। लगातार भारी वाहनों के आवागमन के कारण रोड़ पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। खराब रोड़ के कारण अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी है, जिनमें जाने भी गई हैं।
उड़ती धूल के कारण रोड़ के आसपास की खेती भी खराब हो रही है। धूल मिट्टी से स्थानीय लोगों की मुश्किलें रफ्ता-रफ्ता बढ़ते हुए स्थाई रूप लेने लगी है। यही नहीं उनके स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि गत जिले में ही स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट के धार सीमेंट प्लांट द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व की गतिविधियों के अंतर्गत आसपास के गांवो में विकास कार्य निरंतर किया जा रहा है। गत वर्षो में कंपनी द्वारा आसपास के गांवो में कई विकास कार्य किए गए हैं। जिससे समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला है। मनावर में भारी वाहनों के आवागमन एवं यातायात व्यवस्था सुचारु व सुगम करने के लिए जनहित को ध्यान में रखते हुए टोकी-उमरबन रोड़ को मनावर-धार रोड से जोड़ने के लिए चार किमी लंबी व सात मीटर चौड़ी सीमेंट कॉन्क्रीट रोड का निर्माण लगभग 16 करोड़ की लागत से किया गया है। इस सड़क के निर्माण से मनावर शहर से गुजरात, धार, उज्जैन, इंदौर, बदनावर जाने वाले वाहन
बायपास होकर गुजरने लगे हैं। जबकि स्थानीय कंपनी का प्रबंधन आंख मूंदे हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन