: रूपाखेड़ा में आवारा कुत्तों का आतंक,गाय के बछड़े को बनाया शिकार
Kailash Gupta
Mon, Apr 4, 2022
बदनावर। ग्राम रूपाखेड़ा में आज सुबह आवारा कुत्तों ने गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। जानकारी के अनुसार डॉ राम प्रकाश पाटीदार के बाड़े में पशु बधे थे उसी वक्त आवारा कुत्तों ने इस गाय के बछड़े पर धावा बोल दिया गाय के बछड़े की आवाज सूनकर मालिक पहुचते तब तक कुत्तो ने उसे नोच कर अधमरा कर दिया बड़ी मशक्कत के बाद आवारा कुत्तों से बच्चे को छुड़ाया । ग्रामीण चंद्रकमल पाटीदार ने बताया कि आवारा कुत्तो ने पिछले महीने भी तीन गाय के बछड़ों को शिकार बनाया था ग्रामीण ने बताया कि हमने इन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कई बार जवाबदारो को अवगत कराया किंतु उन्होंने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया ग्रामीणो ने मांग की है की जल्द ही इन आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए ताकि फिर ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन